1857 की क्रांति महत्वपूर्ण , Revolt 1857 in Hindi (SSC, RAILWAY, DELHI POLICE, AND PCS EXAMS)
1857 की क्रांति 📌
▪️ नमस्कार आज हम इतिहास का ऐसा टॉपिक कवर करेंगे oil हर एग्जाम में एक या दो क्वेश्चन देखने को मिलता है ।
▪️ आने वाले सभी परीक्षाएं जैसे mts, दिल्ली पुलिस और अन्य exams के लिए important question...
Theory:-
▪️भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ 10 मई 1857 को मेरठ में सैनिक विद्रोह से हुआ, इसका तात्कालिक कारण अंग्रेजों द्वारा एनफील्ड राइफल में गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग करना था
👉🏿क्रांति के अन्य कारण -
▪️लॉर्ड डलहौजी की विलय नीति, ब्रिटिश शासन द्वारा जनता का शोषण
▪️ भारतीय जनता का आर्थिक शोषण तथा कंपनी के उच्च पद पर केवल अंग्रेजों का आरक्षण
▪️ अंग्रेजों द्वारा काले गोरे का भेदभाव भारतीयों को हीन समझना
▪️ भारतीय सैनिकों के वेतन में कटौती तथा सेवा शर्तो में परिवर्तन इसके अन्य कारण है।
▪️ क्रांति से पूर्व 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी के सैनिक मंगल पांडे द्वारा विद्रोह किया गया
▪️ झांसी में क्रांति का नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई ने किया जिन्हें ह्युरोज ने हराकर झांसी पर 3 अप्रैल, 1858 को अधिकार किया।
▪️ लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व अवध की बेगम हजरत महल ने किया।
▪️ तात्या टोपे इस विद्रोह का ग्वालियर का प्रमुख नेता था।
▪️ 20 सितंबर 1857 को दिल्ली पर हडसन के नेतृत्व में फिर से अंग्रेजों का अधिकार हो गया जुलाई 1858 तक संग्राम पूर्णतया समाप्त हो गया और बहादुर शाह जफर को कैद कर रंगून भेज दिया गया जहां बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
Most Important One Liner Question
Q. 1). 1857 के क्रांति के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था..?
Ans. पामर्स्टन
Q. 2). 1857 की क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था..?
Ans. लॉर्ड कैनिंग
Q. 3). 1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक क्या था..?
Ans. कमल और रोटी
Q. 4). 1857 की क्रांति सर्वप्रथम कहां से प्रारंभ हुई..?
Ans. मेरठ
Q. 5). मंगल पांडे के से संबंधित थे..?
Ans. बैरकपुर
Q. 6). मंगल पांडे सिपाही था-
Ans. 34 वी नेटिव इन्फेंट्री का
Q. 7). मेरठ के विद्रोही सैनिकों का किस तारीख को दिल्ली पहुंचकर दिल्ली पर अधिकार कर लिया और मुगल सम्राट बहादुरशाहII को भारत का सम्राट घोषित कर दिया..?
Ans. 12 मई 1857
Q. 8). 1857 के विद्रोह को किस उर्दु कवि ने देखा था..?
Ans. ग़ालिब
Q. 9). 1857 के संग्राम के निम्नलिखित केंद्रों में से सबसे पहले अंग्रेजों ने किसे पुन अधिकृत किया..?
Ans. दिल्ली
Q. 10). 1857 के संग्राम में भाग लेने वाली सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या थी-
Ans. अवध से
Q. 11). 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था..?
Ans. खान बहादुर
Q. 12). जगदीशपुर के किस व्यक्ति ने 1857 की क्रांति में क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया..?
Ans. कुँवर सिंह
Q. 13). 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किस राजवंश ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की..?
Ans. गवालियर के सिंधिया
Q. 14). नाना साहब का मंत्रि व प्रमुख सलाहकार कौन था..?
Ans. अजीमुल्ला खाँ
Q. 15). 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया..?
Ans. नामधारी सिखों ने
Q. 16). किसकी वीरता से प्रभावित होकर ब्रिटिश अधिकारी ह्यूरोज ने कहा "भारतीय क्रांतिकारी में यह अकेली मर्द है"..
Ans. लक्ष्मीबाई
Q. 17). रानी लक्ष्मी बाई की समाधि कहां स्थित है..?
Ans. गवालियर
Q. 18). रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली कहां है-
Ans. वाराणसी
Q. 19). 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था..?
Ans. तात्या टोपे
Q. 20). 1857 की क्रांति में अंग्रेजों का जोधपुर की संयुक्त सेनाओं को पराजित करने वाला था..?
Ans. आऊवा का ठाकुर कुशाल सिंह
Q. 21). 1857 के विद्रोह के संदर्भ में किसके मित्र ने उसे धोखा दिया बाद में उसे अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाकर मार दिया गया..?
Ans. तात्या टोपे के मित्र ने
Q. 22). सही सुमेलित कीजिए-
Ans.
कुँवर सिंह - जगदीशपुर
मंगल पांडे - बैरकपुर
लियाकत अली - इलाहाबाद
मौलवी अहमदुल्ला- फैजाबाद
Q. 23). 1857 के विद्रोह के दौरान किसने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था..?
Ans. लॉर्ड कैनिंग
Q. 24). 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे 'साहब- ए- आलम बहादुर' का खिताब दिया था-
Ans. बख्त खाँ
Q. 25). रानी लक्ष्मीबाई का अंतिम युद्ध किसके साथ हुआ..?
Ans. ह्युरोज
Q. 26). निम्नलिखित में से कौन असम से 1857 की क्रांति का नेता था..?
Ans. दीवान मनीराम दत्त
Q. 27). निम्न में से कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था..?
Ans. मौलवी लियाकत अली
Q. 28). किस वर्ग ने 1857 की क्रांति में भाग नहीं लिया..?
Ans. साहूकार और जमींदार
Q. 29). निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोहों में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था..?
Ans. मौलवी अहमदुल्ला शाह
Q. 30). कौन सा आयोग 1857 के विद्रोह के दमन के बाद भारतीय फौज के नव संगठन से संबंधित है..?
Ans. पील आयोग
Q. 31). सुमेलित कीजिए-
Ans.
झाँसी - रानी लक्ष्मीबाई
लखनऊ - बेगम हजरत महल
कानपुर - अजीमुल्ला खां
फैजाबाद - मौलवी अहमद शाह
Q. 32). 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद मुगल बादशाह बहादुर शाहII को कहां व किसने गिरफ्तार किया..?
Ans. हुमायुं कि कब्र के पास, लेफ्टिनेंट हडसन ने
Q. 33). निम्नलिखित में से कौन असम में 1857 की क्रांति का नेता था..?
Ans. दीवान मनीराम दत्त
Q. 34). 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सफल हुआ ,क्योंकि-
Ans. भारतीय सिपाहियों मे उद्देश्य की एकता की कमी थी वे संगठित नहीं थे, कई भारतीय शासकों ने ब्रिटिश का साथ दिया, ब्रिटिश सिपाहियों के पास अच्छे हथियार थे और वे संगठित थे, कोई अच्छा नेतृत्वकर्ता नहीं था मुगल बादशाह बहादुर शाह काफी वृद्ध हो चुके थे, और वे असमर्थ थे।
Q. 35). दिया गया सम्मिलत है-(लेखक और पुस्तक)
Ans.
A. जॉन विलियम कैरी - ए हिस्ट्री ऑफ द सिपाय वार इन इंडिया
B. जी.बी. मालेसन - इंडियन म्युटिनी इन 1857
C. एडवर्ड जे थोंपसन - द अदर साइड ऑफ द मेडल
D. सर जॉर्ज मैकमून - द इंडियन म्युटिनी इन पर्सपेक्टिव
Q. 36). 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का किन प्रांतों से चयन किया..?
Ans. गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत
Q. 37). किसने 1857 के विद्रोह को एक षड्यंत्र की संज्ञा दी..?
Ans. सर जेम्स आउट्रम एवं डबल्यू टेलर
Q. 38). आधुनिक इतिहासकार जिसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कहा..?
Ans. वी. डी. सावरकर Book: (Indian war of Independence 1857)
Q. 39). भारतीय भाषा में 1857 की विप्लव के कारणों पर लिखने वाला प्रथम भारतीय था..?
Ans. सैयद अहमद खान
Q. 40 पुस्तक और लेखक
1857 - एस एन सेन
द ग्रेट रेबेलियन - अशोक मेहता
😊ऐसी पोस्ट लिखने में काफी मेहनत लगती है अगर आपको पसंद आई है तो आप इसे शेयर कर सकते हैं धन्यवाद 🙏🙏❤
Thank you for Visit ❤❤📌📌📍🖊🖊

Post a Comment